|

महाशिवरात्रि स्पेशल : रस मलाई बनाने की सरल विधि

Image Source: Google Search

रस मलाई ऐसी मिठाई है जिसका नाम सुनकर ही मुँह में पानी आ जाता है। वैसे तो आप इसे किसी भी मौसम में कभी भी खा सकते हैं, परन्तु अगर ये गर्मियों में रात के खाने के बाद खाने को मिल जाये तो क्या कहना। इसको बनाना भी बहुत ही सरल है, आज हम आपको सिखाते है इसको बनाने की विधि।

सामग्री

ताज़ा पनीर           400 ग्राम

फुल क्रीम दूध          1 लीटर

मिल्क पाउडर         2 बड़े चम्मच

चीनी                         2 बड़े चम्मच

केसर                        3-4 रेशे

ड्राई फ्रूट्स               बारीक़ कटे हुए

विधि

सबसे पहले तो ताज़े पनीर (आप पनीर घर पर भी बना सकते हैं) की छोटी-छोटी बॉल बना लें, बिलकुल वैसे ही जैसा की रसगुल्ला बनाते हुए करते हैं। ये काम थोड़ा सा मुश्किल है पर अगर आप इसे धैर्य के साथ करेंगे तो आसानी से बिना टूटे स्पॉन्जी बॉल बना लेंगे। समय बचाने के लिए आप बने बनाये रसगुल्ले भी ले सकते हैं।

अब एक लीटर फुल क्रीम दूध एक कड़ाई में गर्म करे और इसमें 2 बड़े चमच्च मिल्क पाउडर, चीनी और केसर मिलाएं। इसे तब तक पकाते रहे जब तक की ये आधा न रह जाये। अगर आप अपना समय बचाना चाहते हैं तो आप कंडेंस्ड मिल्क का भी प्रयोग कर सकते हैं। दूध को लगातार चलते रहे नहीं तो ये तली में लग जायेगा। दूध को सिर्फ गाड़ा करे न की उसकी रबड़ी बना दें।

अब गैस बंद कर दें, अब इस मिश्रण में पनीर की बॉल मिला दें। पनीर की बॉल इस मिश्रण को सोक भी करेंगी। अब इसे 4-5 घंटो के लिए फ्रिज में रख दें। ठंडा
होने पर इसमें बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स के साथ गार्निश कर के सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    किचन से जुड़ी हर परेशानी का हल जिनसे फटफाट निपटाएं सारे काम

    नुस्खा-1 सब्जी की ग्रेवी का रंग और स्वाद बढ़ाने के लिए  जब आप सब्जी के लिए प्याज भून रहे हों, तो उसमें आधा छोटा चम्मच चीनी डाल दें। ऐसा करने से ग्रेवी में चीनी कैरेमलाइज होकर उसे अच्छा कलर तो देती ही है साथ ही स्वाद मे भी इजाफा करती है। नुस्खा- 2 बाजार जैसा…

    Spread the love
  • स्वादिष्ट मीठा नारियल पोहा बनाने की सरल विधि

    यूँ तो पोहा सभी को पसंद आता है। पर आज हम आपको मीठे पोहे की रेसिपी बताने जा रहें हैं। वैसे ये गुजरात क्षेत्र में अधिक प्रचलित है। तो आइये जानते हैं मीठा पोहा बनाने की सरल विधि। सामग्री पोहा             250 ग्राम चीनी            1 कप नारियल        1 कप (घिसा हुआ) पानी            …

    Spread the love
  • |

    बिना गैस जलाये बच्चों के लिए बनाए इंस्टेंट चॉकलेट बॉल्स

    आजकल बच्चे पूरा दिन घरों में रहकर बोर हो जाते है और साथ ही साथ थोड़ी थोड़ी देर में कुछ ना कुछ खाने को भी मांगते रहते है। ऐसे में आपके बच्चों के लिए एक बहुत ही आसान सी रेसिपी ले कर आयी हूँ। तो आइये शुरू करते है। सामग्री बिस्कुट 24-25 कंडेंस्ड मिल्क 1/2…

    Spread the love
  • पारंपरिक आम का अचार बनाने की सरल विधि

      आज हम आपके साथ एक पारंपरिक आम का अचार (कच्चे आम का अचार) बनाने की सरल और स्वादिष्ट रेसिपी साझा करने जा रहे है। तो आइये शुरू करते है। सामग्री (Ingredients): कच्चे आम – 1 किलो नमक – 100 ग्राम (स्वादानुसार) हल्दी पाउडर – 2 बड़े चम्मच सौंफ – 3 बड़े चम्मच मेथी दाना…

    Spread the love
  • |

    मसालेदार रोटी बनाने की सरल विधि

    आज तक आपने साधारण रोटी तो बहुत खाई होगी पर क्या आपने कभी मसालेदार रोटी  खाई है? यह रोटी बनाने मेंबहुत ही आसान है और स्वाद में बहुत ही अच्छी है| इसे बच्चे बहुत ही मन से खाते हैं| अचानक आये मेहमानो के लिए भी यह बहुत ही अच्छी है| तो सीखते है मसालेदार रोटी बनाने का तरीका| सामग्री 1 1/2 कप गेहूं का आटा 1/2 कप बेसन 1 1/2 चम्मच मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच तेल नमक स्वाद अनुसार 1/2 हल्दी पाउडर 2-3 चुटकी हींग 1/2 चम्मच प्रत्येक जीरा,अजवायन बारीक कटा हुआ धनिया 1 चम्मच पानी विधि थोड़ा सा कड़ा आटा गूंध ले, सभी उपरोक्त चीजों को डालें, गीले कपड़े से कवर करें। अब इसकी छोटी लोई बनाये|  3-4 मिमी  मोटाई की  रोटी बना ले फिर उसे तवे पे सेके।  बाद में जब भूरे रंग केधब्बे आ जाए तो गैस की लौ पे पक्का ले  और चिमटे की  मदद से फूला ले| घी  या मक्खन को लगाए और आम की मीठी चटनी या जैम के साथ गरम परोसे | यदि…

    Spread the love
  • |

    अरबी की चटपटी सब्जी की रेसिपी

      आज हम आपको बताने जा रहे है अरबी की चटपटी सब्जी की आसान रेसिपी जो बनाने में आसान है और खाने में स्वदिष्ट। सामग्री: 250 ग्राम अरबी 2 टेबलस्पून तेल 1 टीस्पून जीरा 1 चुटकी हींग 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर 1 टीस्पून धनिया पाउडर 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर 1 टीस्पून गरम मसाला 1…

    Spread the love