|

ऐसे बनाये आटे लहसुन का परांठा (गार्लिक परांठा)

Image Source: Google Search

परांठे तो सभी ने खूब बनाये और खाये होंगे परन्तु आज हम आपको बताने जा रहे है गार्लिक परांठा बनाने की सरल विधि।  जोकि ना सिर्फ बनाने में आसान है बल्कि स्वादिष्ट भी है।

सामग्री

गेहूँ का आटा १ कप

लहसुन का पेस्ट १ बड़ा चम्मच

बारीक़ कटी धनिया पत्ती २ बड़े चम्मच

नमक स्वादानुसार

पानी घोल बनाने के लिए

 पिघला हुआ मक्ख़न १ बड़ा चम्मच

विधि

सबसे पहले एक बाउल में गेहूँ का आटा, लहसुन का पेस्ट, बारीक़ कटी धनिया पत्ती और नमक  डालकर थोड़े पानी के साथ मिलाएं। ध्यान रखें कि इसमें कोई भी गुठली ना पड़े। थोड़ा थोड़ा पानी मिलाते हुए इसका बैटर  तैयार करें। अब इसमें पिघला हुआ मक्ख़न भी मिला लें। यह बैटर ऐसा होना चाहिए की आसानी से फ़ैल जाए।

अब गैस पर नॉन स्टिक तवा को रखें और हल्का सा गर्म करें। हल्का गर्म होने पर इसमें एक करछी बैटर डालकर फैला दें। मध्यम आंच पर इसको सेक लें। जब इसके किनारे तवे पर से अलग होने तब  इसको पलट कर दूसरी तरफ से भी सेक लें। घी लगा कर दोनों तरफ से परांठे की तरह सेक लें।

तैयार है गार्लिक परांठा। इसको गर्मागर्म हरी चटनी या दही के साथ परोसें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • स्वादिष्ट हरे मटर का निमोना बनाने की सरल विधि

    मटर तो हर घर में खाने में इस्तेमाल होते ही हैं। पर क्या आप जानते हैं की इस मटर का निमोना बड़ा ही स्वादिष्ट होता है। तो आइये जानते हैं मटर का निमोना बनाने की सरल विधि। विधि एक कुकर में तेल डालकर गर्म करें। अब अब इसमें जीरा डालें तथा हींग डालें और भुने।…

    Spread the love
  • |

    जन्माष्टमी स्पेशल: स्वादिष्ट साबूदाना के कबाब बनाने की सरल विधि

    आज हम आपको बताने जा रहे हैं व्रत के लिए स्वादिष्ट साबूदाना के कबाब बनाने की सरल विधि। सामग्री: साबूदाना (भीगा हुआ)                  1 कप सेंधा नमक                                  स्वादानुसार काली मिर्च                                  1/2 छोटा चम्मच सिंघाड़े का आटा                         1/2 कप भुनी हुई मूंगफली                        1/2 कप (मोटी पिसी हुई) आलू (उबला…

    Spread the love
  • जाने सदाबहार के औषधीय गुण

    सदाबहार के पेड़ का प्रयोग अधिकतर लोग अपने घर की सजावट के लिए करते हैं। या फिर इसके फूलों का प्रयोग पूजा में किया जाता है। पर कोई भी इसके पौधे के प्रयोग के बारे में नही जानता है।आज हम इसी सदाबहार के पौधे के फायदों के बारे में बताने जा रहे है। तो आइए शुरू…

    Spread the love
  • |

    टी बैग्स वाली चाय बनाने की सरल विधि

    चाय तो लगभग हम सभी लोग पीना पसंद करते हैं। साधारण रूप से चाय तो हम सभी घर बनाते हैं। पर आज हम आपको टी बैग्स वाली चाय बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। सामग्री पानी                            2 1/2 कप दूध                              1 1/2 कप शुगर क्यूब                     4 (स्वादानुसार) टी बैग्स                        …

    Spread the love
  • |

    पोहा कटलेट

        नाश्ते में आप सभी ने पोहा तो कई बार बनाया होगा परंतु आज हम आपके साथ फोन एक नई रेसिपी साझा करने जा रहे है जो है पोहा कटलेट। इसे बनाना बहुत ही आसान है। तो आइए जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री पोहा 1 कप पानी 1/2 कप दही 1…

    Spread the love
  • होली स्पेशल स्वादिष्ट गुजिया रेसिपी

    होली के मौके पर मिठाइयों का खास महत्व होता है। आज हम आपके साथ साझा करने जा रहे है होली स्पेशल गुजिया रेसिपी। सामग्री: 🔹 मैदा – 2 कप 🔹 घी – 4 टेबलस्पून (मोयन के लिए) 🔹 पानी – आवश्यकता अनुसार (आटा गूंधने के लिए) 🔹 खोया – 1 कप 🔹 पिसी हुई चीनी…

    Spread the love