|

दीपावली स्पेशल: घर पर बनाइये स्वादिष्ट कलाकंद

दीपावली स्पेशल: घर पर बनाइये स्वादिष्ट कलाकंद

दीपावली स्पेशल: घर पर बनाइये स्वादिष्ट कलाकंद

यूँ तो कलाकंद एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है, जिसे खोया और चीनी से बनाया जाता है। यह मिठाई खासकर त्योहारों और खास मौकों पर बनाई और खिलाई जाती है। इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसका स्वाद भी बेहद स्वादिष्ट होता है। बच्चों को तो यह खूब पसंद आती है। आइये जानते है कलाकंद बनाने की सरल विधि।

सामग्री:

1 लीटर दूध (फुल क्रीम)

1 कप चीनी

1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

1-2 बड़े चम्मच घी (हल्का सा तवे पर लगाने के लिए)

बादाम और पिस्ता (बारीक कटे हुए, सजाने के लिए)

विधि:

आप चाहें तो मार्किट से बना बनाया मावा भी ला सकते हैं परन्तु त्यौहार के सीजन में कई बार मिलावटी मावा भी खूब बिकता है। इस लिए घर पर मावा बनाने के विधि भी बताई जा रही है।

सबसे पहले एक भारी तले वाले बर्तन में दूध को डालें और उसे उबालने के लिए रखें। जब दूध उबलने लगे, तो आँच को मध्यम रखें और दूध को बराबर हिलाते रहें ताकि दूध तले पर न चिपके। दूध को लगातार तब तक पकाते रहें जब तक वह आधे से कम न हो जाए। जब दूध गाढ़ा हो जाए और लगभग मावा जैसा बन जाए, तो आँच धीमी कर दें।

अब इसमें चीनी डालें और अच्छे से मिलाएँ। चीनी डालने के बाद दूध थोड़ा पतला हो जाएगा, इसलिए इसे फिर से गाढ़ा होने तक पकाएँ। इसे आप निरंतर चलाते जरूर रहे। जब मिश्रण गाढ़ा होकर पैन से अलग होने लगे, तो इसमें इलायची पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएँ।

एक प्लेट या ट्रे को घी से हल्का सा ग्रीस करें। तैयार मिश्रण को उसमें डालें और चम्मच से समान रूप से फैला दें। अब इसके ऊपर से बारीक कटे हुए बादाम और पिस्ता डालें और हल्का सा दबाएँ ताकि वे सेट हो जाएँ।

मिश्रण को 1-2 घंटे के लिए ठंडा होने दें। जब यह ठंडा हो जाए, तो इसे मनचाहे आकार में काट लें। अब आपका स्वादिष्ट कलाकंद तैयार है। इसे परोसें और आनंद लें!

हमारे सभी पाठकों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं। यदि आपको यह रेसिपी पसंद आई हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया हमारे चैनल (chefshipra.com) पर आइये। साथ ही हमे सब्सक्राइब/फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे। अपने सुझाव कमेंट सेक्शन में पोस्ट जरूर कीजिये।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    सूजी के क्रिस्पी स्टिकस

    सूजी का नाश्ता तो सभी बनाते और कहते है। सूजी का कई प्रकार का नाश्ता आपने भी खाया होगा। पर आज हम आपको बताने जा रहे है सूजी के क्रिस्पी स्टिकस बनाने की सरल विधि जो कि स्वाद में बहुत ही उम्दा है । सामग्री आलू 2 मध्यम आकार के हरि मिर्च 2 अदरक का…

    Spread the love
  • |

    टमाटर का स्वादिष्ट आचार

    आचार तो आपने बहुत से खाये होंगे।  पर क्या आपने कभी टमाटर का आचार बनाया या फिर खाया है ? ये बनाने में बहुत ही आसान और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है।  इसकी सबसे अच्छी बात है कि इसको पूरे साल भर तक स्टोर करके रखा जा सकता है। आज हम आपको इसी…

    Spread the love
  • Chef Shipra Recipe: कॉर्न राजमा का स्वादिष्ट सूप

    सूप तो आप लोग पीते ही होंगे। बच्चों को तो सूप बहुत पसंद आते हैं। पर आज हम आपको एक नए सूप के बारें बताने जा रहे हैं। इस सूप का नाम है कॉर्न राजमा सूप। ये टेस्ट में जितना ज्यादा स्वादिष्ट होता है, बनाने में उतना ही आसान। तो आइये जानते हैं Chef Shipra…

    Spread the love
  • |

    दिवाली स्पेशल: कैसे बनाएं शुगर फ्री मिठाई

    हिन्दू धर्म में दिवाली एक बहुत बड़ा त्यौहार है। दिवाली के इस शुभ अवसर पर हम अपने चैनल की ओर से आपके सुखद और मंगल जीवन की कामना करते हैं। दिवाली के समय कुछ अलग खाने खिलने की चाह तो होती ही है। आज हम आपके लिए लाएं हैं शुगर फ्री मिठाई खसखस के पेड़े।…

    Spread the love
  • |

    अरबी की सब्जी बनाने की सरल विधि (सुखी अरबी – North Indian Style)

    अरबी की सब्जी बनाने की सरल विधि (सुखी अरबी – North Indian Style) आवश्यक सामग्री: अरबी – 250 ग्राम सरसों का तेल – 2 बड़े चम्मच हींग – 1 चुटकी जीरा – 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच धनिया पाउडर – 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच (स्वादानुसार) आमचूर पाउडर – 1/2…

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: भरवा मछली

    भरवा बैगन, शिमला मिर्च या टमाटर तो आप सभी ने कई बार खाया ही होगा पर क्या आपने कभी भरवा मछली खाई है। आज हम आपको इसको बनाने की सरल विधि बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते है Chef Shipra की एक और बेहतरीन रेसिपी। सामग्री मछली             3-4 (छोटी कांटा निकली हुई) तेल…

    Spread the love