|

स्वादिष्ट और लज़ीज़ तिरंगा पुलाव रेसिपी

Image Source: Google Search

पुलाव तो आप सभी ने बहुत बनाये और खाये होंगे। आज हम आपके साथ साझा करने जा रहे है तिरंगा पुलाव रेसिपी जो बनाने में आसान और खाने में स्वादिष्ट है।
इस २६ जनवरी आप भी इसको जरूर बनाये।

सामग्री:

चावल – 2 कप (पके हुए)
गाजर – 1 कप (कद्दूकस की हुई)
पालक – 1 कप (ब्लांच की हुई और पेस्ट बनाई हुई)
प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
टमाटर प्यूरी – 1/2 कप
दही – 2 बड़े चम्मच
जीरा – 1 चम्मच
तेल/घी – 3 बड़े चम्मच
गरम मसाला – 1/2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
काजू और किशमिश – गार्निश के लिए

विधि:

सफेद चावल की परत तैयार करें: सबसे पहले पके हुए चावल में थोड़ा नमक मिलाएं और उसे अलग रखें।

हरा रंग की परत तैयार करें: सबसे पहले एक पैन में 1 चम्मच तेल को गरम करें।
अब उसमे जीरा तड़काएं और फिर अदरक-लहसुन पेस्ट को डालें।
अब पालक पेस्ट डालें, नमक और गरम मसाला भी मिलाएं।
अब इसे 2-3 मिनट तक पकाएं और थोड़ा सा ठंडा होने दें।

नारंगी रंग की परत तैयार करें: सबसे पहले एक अलग पैन में 1 चम्मच तेलको गरम करें।
अब प्याज और हरी मिर्च को हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
अब इसमें गाजर, टमाटर प्यूरी, और दही डालकर अच्छे से मिलाएं।
अब इसे 3-4 मिनट तक पकाएं और अलग रखें।

पुलाव को सेट करें:

अब एक गहरी प्लेट या बर्तन में पहले पालक की हरी परत डालें।
उसके ऊपर सफेद चावल की परत लगाएं।
और सबसे ऊपर गाजर की नारंगी परत लगाएं।
अंत में काजू और किशमिश से सजा कर गर्मागर्म परोसे।

ऐसी और स्वादिष्ट और सरल रेसेपी के लिए फॉलो करें शेफ शिप्रा को।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    Chef Shipra Recipe: भरवा मछली

    भरवा बैगन, शिमला मिर्च या टमाटर तो आप सभी ने कई बार खाया ही होगा पर क्या आपने कभी भरवा मछली खाई है। आज हम आपको इसको बनाने की सरल विधि बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते है Chef Shipra की एक और बेहतरीन रेसिपी। सामग्री मछली             3-4 (छोटी कांटा निकली हुई) तेल…

    Spread the love
  • |

    झटपट बनाये मूली का इंस्टैंट अचार

    सर्दियों के दिनों में मूली का अचार तो सभी को बहुत ही पसंद आता है। लेकिन यदि मूली का ई इंस्टेंट अचार बनाया जाए जिसको आप तुरंत कहा सकें तो क्या कहना। तो आइए जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री मूली 2 बड़ी सरसों का तेल 1 बड़ा चम्मच हींग 1 चुटकी नींबू…

    Spread the love
  • |

    जाने क्या है खिले खिले चावल बनाने का सीक्रेट

    चावल, पुलाव या खिचड़ी यह सभी घरों में बनती ही रहती है। पर अक्सर लोग चावलों को खिला खिला खाना पसंद करते हैं। ऐसे में यदि गलती से चावलों में पानी ज्यादा हो जाए तो क्या किया जाए?? आज हम आपको इसी की एक आसान सी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिसे आप भी प्रयोग…

    Spread the love
  • स्वादिष्ट हरे मटर की दाल बनाने की सरल विधि

    मटर तो हर घर में खाने में इस्तेमाल होते ही हैं। पर क्या आप जानते हैं की इसकी दाल बड़ी ही स्वादिष्ट होती है। तो आइये जानते हैं हरे मटर की दाल की रेसिपी।   विधि एक कुकर में तेल डालकर गर्म करें। अब अब इसमें जीरा डालें तथा हींग डालें और भुने। अब इसमें…

    Spread the love
  • |

    बनाये क्रिस्पी बेक्ड पोटैटो फ्राइज ओवन में

    स्नैक्स तो हम सभी पसंद करते हैं। इसलिए हम आपको एक टी टाइम स्नैक्स के बारे में बताने जा रहें हैं। इसका नाम है क्रिस्पी बेक्ड पोटैटो फ्राइज। आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री आलू                                5 मध्यम नमक                               स्वादानुसार तेल                                  2 बड़े चम्मच लहसुन पाउडर                  1 छोटा चम्मच लाल मिर्च…

    Spread the love
  • |

    क्या खाएं योगा करने के बाद?

    योगा सप्ताह या योगा दिवस पर ही होगा करना ऐसा जरूरी नहीं है। आपको योगा करने की एक नियमित प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए है और रोजाना योगा करना चाहिए है। ऐसा करने से आपकी सेहत बढ़िया बनी रहेगी। कुछ ऐसी चीजें हैं जो आपके लिए ध्यान रखना बेहद जरूरी है। योगा करने के बाद किन…

    Spread the love