|

उत्तराखंड की मशहूर बाल मिठाई

यूँ तो उत्तर भारत में कई तरह की मिठाइयां प्रचलित हैं पर आज हम आपको देव भूमि उत्तराखंड की एक ख़ास मिठाई बाल-मिठाई बनाने की सरल विधि बताने जा रहे हैं। तो आइये जाने इसे बनाने की सरल विधि।

सामग्री

खोया                                         250 ग्राम

चीनी                                         200 ग्राम

सफ़ेद चीनी की गोलियां                1 कटोरी

कॉफ़ी                                        1/2 छोटी चम्मच



विधि

सबसे पहले एक पैन को गैस पर रखे। अब इसमें घिसा हुआ खोया और चीनी को एक साथ डाले और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए सुनेहरा होने तक भूने। चीनी के पिघलने पर खोये और चीनी का मिश्रण भी पिघल जाएगा। लगभग 8 से 10 मिनट्स तक पका लेने के बाद इसमें कॉफ़ी पाउडर को डाले और अच्छे से मिला ले। कॉफ़ी पाउडर को मिलाने से ना सिर्फ इसका रंग अच्छा आता है बल्कि इसका स्वाद भी बढ़ता है। 2 से 3 तक पकने के बाद गैस को बंद करे।

अब एक ट्रे में तेल से ग्रीसिंग करके इस मिश्रण को डाले और रूम टेम्परेचर पर ही सेट होने को रखे। यदि जरूरत हो तो इसको सेट होने के लिए फ्रिज में भी रख सकते है। पूरी तरह से ठंडा होने पर इसको चौकोर टुकड़ो में काटे। अब इन टुकड़ो को सफ़ेद चीनी की गोलियों में लपेट ले। तैयार है उत्तराखंड की मशहूर बाल मिठाई।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    क्या खाएं योगा करने के बाद?

    योगा सप्ताह या योगा दिवस पर ही होगा करना ऐसा जरूरी नहीं है। आपको योगा करने की एक नियमित प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए है और रोजाना योगा करना चाहिए है। ऐसा करने से आपकी सेहत बढ़िया बनी रहेगी। कुछ ऐसी चीजें हैं जो आपके लिए ध्यान रखना बेहद जरूरी है। योगा करने के बाद किन…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट आलू पोहा बनाने की सरल विधि

    पोहा एक ऐसी रेसिपी है जो की बच्चों के बीच में बहुत पॉपुलर है। इसको बनाना बहुत ही सरल होता है। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री पोहा                     2 कप आलू                     2 उबले हुए नमक                    स्वादानुसार प्याज                    1 नीम्बू रस                 1 छोटा चम्मच अदरक पेस्ट              …

    Spread the love
  • |

    नाश्ते की लिए बनाये स्वादिष्ट बटर मसाला मखाना

    महिलाएं अक्सर इसी बात से परेशान रहती हैं कि ऐसा क्या स्नैक्स बनाएं जिसे हर कोई बड़े ही चाव से खाए। आज हम आपको ऐसे ही एक स्नैक बटर मसाला मखाना बनाने की सरल विधि बताने जा रहे हैं। बच्चे भी इसे बड़ा पसंद करते हैं। आइये जाने इसे बनाने की विधि। सामग्री मखाना                        …

    Spread the love
  • |

    नींबू का खट्टा मीठा अचार

    आचार तो वैसे ही किसी भी खाने का जायका और स्वाद अधिक बढ़ा देता है। और अगर ये आचार बना हो खट्टे मीठे नीम्बू का तो क्या कहना। आज हम आपको नीम्बू का आचार बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री नीम्बू                                         1/2 किलो नमक                                        स्वादानुसार…

    Spread the love
  • अरहर दाल खाने के फायदे

    दाल तो हम लोग अपने घरों में बनाते खाते हैं ही। पर आज हम बात करने जा रहें हैं आपसे अरहर दाल के बारे में। अरहर दाल भारतीय घरों में बहुत ही पसंद की जाती है। ये बड़ी ही गुणकारी भी होती है। तो आइये जाते हैं अरहर दाल खाने के फायदे। अरहर दाल की…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट तिरंगा लस्सी बनाने की सरल विधि

    इस बार पर जरूर से बनाएं तिरंगा लस्सी जो बनाने में बेहद आसान है । तीन रंगों की स्वादिष्ट  लस्सी बनाने के लिए आइए जानते हैं सरल विधि। सामग्री दही ३ कप केसर सिरप  २ बड़े चम्मच इलाइची  पाउडर १ चम्मच खस खस का सिरप २ बड़े चम्मच चीनी स्वादानुसार विधि सबसे पहले दही, चीनी…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *