|

स्वादिष्ट और हेल्दी पत्ता गोभी की सब्ज़ी

सर्दियों में पत्ता का अलग ही मज़ा होता है। आज हम आपको बताने जा रहे है स्वादिष्ट और हेल्दी पत्ता गोभी की सब्ज़ी की सरल रेसेपी।

सामग्री:
पत्ता गोभी (कटा हुआ) – 250 ग्राम
आलू (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ) – 1
टमाटर (कटा हुआ) – 1
हरी मिर्च (कटी हुई) – 1-2
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
गरम मसाला – 1/4 चम्मच
तेल – 2 चम्मच
जीरा – 1/2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हरा धनिया (गार्निश के लिए)

विधि:

सबसे पहले पत्ता गोभी को धोकर पतला काट लें। अब आलू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। साथ ही में टमाटर और हरी मिर्च भी काट लें। अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें और इसमें जीरा डालें और हल्का भूनें। जब जीरा तड़कने लगे तो इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 1 मिनट तक भूनें। अब इसमें कटे हुए टमाटर और हरी मिर्च को डालें। फिर इसमें हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर को डालें। सभी मसलों को अच्छी तरह से भूनें जब तक कि टमाटर नरम न हो जाए। मसाला भूनने के बाद, इसमें आलू और पत्ता गोभी को डालें और अच्छे से मिलाएं। अब सब्ज़ी में स्वादानुसार नमक डालें और ढककर धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकाएं। ध्यान रखे कि बीच-बीच में चलाते रहें ताकि सब्ज़ी तले में न लगे। सब्ज़ी पकने के बाद, इसमें गरम मसाला को डालें और 2-3 मिनट तक और पकाएं।
आपकी स्वादिष्ट और हेल्दी पत्ता गोभी की सब्ज़ी तैयार है। इसे बारीक कटे हरे धनिये से गार्निश करें और रोटी या पराठे के साथ गर्मागर्म परोसें।
ऐसी और के लिए फॉलो करें।

 

 

Spread the love

Similar Posts

  • |

    गर्मियों में शिकंजी बनाने के लिए घर पर कैसे बनाएं शिकंजी सिरप

    गर्मियों के मौसम में शिकंजी पीना सभी को पसंद होता है। परन्तु कभी कभी थकान के कारण शिकंजी बनाने का मन नहीं होता है। ऐसे में आप शिकंजी सिरप बना सकते हैं। जो की आपको सहूलियत देता है जब चाहे शिकंजी बनाने की। आज हम आपको घर पर शिकंजी सिरप बनाने की रेसिपी बताने जा…

    Spread the love
  • |

    होली स्पेशल : लज़ीज़ और जायकेदार शाही पनीर

    शाही पनीर उत्तर भारत का काफी लोकप्रिय व्यंजन है| ये व्यंजन ज्यादातर पार्टियों या शादी ब्याह में बनता है जोकी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है | कितना अच्छा हो अगर हम ये अपने घर पर ही बना सके और वो भी बिलकुलहोटल जैसा लज़ीज़ और जायकेदार | आइये जानते है इसको बनाने की विधि| सामग्री: 250 ग्राम पनीर 3 बड़े चम्मच घी या मक्खन 1 प्याज स्ट्रिप्स में कटा हुआ 1/2 ” टुकड़ा अदरक कटा हुआ 2 हरी मिर्च कटा हुआ 4 टमाटर कटा हुआ 2 इलायची 1/4 कप फेटा हुआ दही 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच गरम मसाला नमक स्वाद अनुसार 1/2 कप दूध 2 टीबीएसपी टमाटर की चटनी सजावट के लिए: 2 टीबीएसपी कसा हुआ पनीर 1 छोटा…

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: लहसुन की स्वादिष्ट चटनी

    चटनी किसी भी खाने का जायका और स्वाद और अधिक बढ़ा देती है। अगर ये चटनी बनी हो लहसुन की तो क्या कहना। आज हम आपको लहसुन की चटनी की बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो चलिए जानते हैं Chef Shipra की एक और बेहतरीन रेसिपी। सामग्री नमक                                        स्वादानुसार लाल मिर्च…

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: फ्राइड अंडो की लज़ीज़ करी

    ज्यादातर नॉन वेज खाने वाले लोग अंडे को तो पसंद करते ही है। आज हम आपको अंडो की लज़ीज़ करी बनाने की रेसिपी बताने जा रहें है। तो आइये जानते हैं Chef Shipra की एक और रेसिपी। सामग्री अंडे                       5-6 अदरक                   1/2 इंच प्याज                      2 मध्यम आकर के टमाटर                   1 मध्यम…

    Spread the love
  • |

    जन्माष्टमी स्पेशल: स्वादिष्ट मूंगफली की चटनी

    आज हम आपको बताने जा रहे हैं व्रत के लिए स्वादिष्ट मूंगफली की चटनी बनाने की सरल विधि। सामग्री भुने छीले मूंगफली के दाने                                1 कप हरी मिर्च                                                2 नीम्बू रस                                               ½ छोटा चम्मच सेंधा नमक                                           ½ छोटा चम्मच पानी                                                       ½ कप विधि उपरोक्त सभी सामग्रियों को सिल-बट्टे पर या…

    Spread the love
  • |

    Chefshipra Special Recipe: छोले और पनीर भटूरे की आसान और स्वादिष्ट रेसिपी

    Chefshipra Special Recipe: आज हम आपको स्वादिष्ट छोले और पनीर भटूरे  की रेसिपी बताने जा रहें हैं। यह बड़ी ही आसानी से घर पर ही बनाये जा सकते हैं। यह रही छोले और पनीर भटूरे की आसान और स्वादिष्ट रेसिपी। छोले की रेसिपी सामग्री: काबुली चने – 1 कप (रात भर भिगोए हुए) प्याज़ –…

    Spread the love